रायपुर, 03 मार्च। Pension For All : नगर पालिक निगम रायपुर के शहरी गरीबी उपशमन विभाग ने समस्त निराश्रित पेंशनधारकों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सत्यापन कराने की आसान प्रक्रिया की जानकारी दी है। इस पहल से पेंशनधारकों को पेंशन प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा से बचने में मदद मिलेगी।
घर बैठे DLC सत्यापन की प्रक्रिया
अपने एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर से Beneficiary Verification App डाउनलोड करें। एप ओपन करें, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद Facerd App डाउनलोड करने का संदेश आएगा। प्ले स्टोर से Facerd App डाउनलोड करें और अपना फेस स्कैन करें। इससे आप DLC के लिए पंजीकृत हो जाएंगे।
Beneficiary Verification App में जाकर Central Govt→NSAP→Beneficiary Verification विकल्प चुनें। आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें, OTP दर्ज करें और फेस स्कैन करें। सत्यापन पूरा होते ही आपका DLC बन जाएगा।
ध्यान दें, जिनका पहले से पंजीकरण हो चुका है, उनके लिए Already Registered का संदेश आएगा। छत्तीसगढ़ शासन के लाभार्थियों को Beneficiary Not Registered With This Scheme का संदेश मिलेगा, उन्हें अभी DLC सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।
समस्या आने पर संपर्क
यदि किसी पेंशनधारक को प्रक्रिया में समस्या आती है, तो वे रायपुर नगर निगम मुख्यालय, महात्मा गांधी सदन में जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संपर्क अधिकारी नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा या कक्ष क्रमांक 103 में सुनीता चंद्राकर एवं उषा बघेल से मदद लें।
इस नई सुविधा से अब निराश्रित पेंशनधारक (Pension For All) घर बैठे सुरक्षित और तेज़ी से DLC सत्यापन कर पेंगे, जिससे उनकी पेंशन वितरण में बाधा नहीं आएगी।

