LPG Price Hike : बड़ी खबर…! एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा…घरेलू गैस 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये बढ़ा…उज्ज्वला को मिलते रहेगी सब्सिडी…छत्तीसगढ़ में है ये कीमत यहां देखें

LPG Price Hike : बड़ी खबर…! एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा…घरेलू गैस 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये बढ़ा…उज्ज्वला को मिलते रहेगी सब्सिडी…छत्तीसगढ़ में है ये कीमत यहां देखें

नई दिल्ली, 7 मार्च। LPG Price Hike : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी के बीच देश में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की वृद्धि की गई है। नई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 913 रुपये हो गई है, जो पहले 853 रुपये थी। मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है। विभिन्न राज्यों में स्थानीय कर (VAT) और सेल्स टैक्स के आधार पर कीमतों में अंतर हो सकता है।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत जारी रहेगी। योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को साल में 12 बार सिलेंडर रिफिल कराने पर 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में उपयोग होने वाले 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1883 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये हो गई है।

पिछले तीन महीनों में यह चौथी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 1 मार्च 2026 को भी 28 से 31 रुपये तक की वृद्धि हुई थी। फरवरी में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

वैश्विक तनाव से बढ़ी ऊर्जा कीमतें

उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी के कारण एलपीजी की कीमतों में वृद्धि हुई है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर एयर स्ट्राइक और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ा है। हालांकि बढ़ोतरी के बावजूद भारत में कुकिंग गैस की कीमतें कई पड़ोसी देशों की तुलना में अभी भी कम बताई जा रही हैं।

रायपुर में LPG सिलेंडर की कीमत

घरेलू LPG (14.2 Kg)

स्थानपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)₹924₹984₹60

कमर्शियल LPG (19 Kg)

स्थानपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)₹1941.50₹2056₹114.50

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 Kg)

शहरपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
दिल्ली₹853₹913₹60
मुंबई₹852.50₹912.50₹60
कोलकाता₹879₹939₹60
चेन्नई₹868.50₹928.50₹60

कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 Kg)

शहरपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
दिल्ली₹1768.50₹1883₹114.50
मुंबई₹1720.50₹1835₹114.50
कोलकाता₹1875.50₹1990₹114.50
चेन्नई₹1929₹2043.50₹114.50

About The Author

छत्तीसगढ