Security Crude Oil : एनर्जी अपडेट…! जंग के बीच भारत ने सुरक्षित की तेल आपूर्ति…75% कच्चा तेल अब होर्मुज के बाहर से…40 देशों से तेल का आयात…फारस की खाड़ी में 28 भारतीय जहाज…LNG कार्गो भारत की ओर

Security Crude Oil : एनर्जी अपडेट…! जंग के बीच भारत ने सुरक्षित की तेल आपूर्ति…75% कच्चा तेल अब होर्मुज के बाहर से…40 देशों से तेल का आयात…फारस की खाड़ी में 28 भारतीय जहाज…LNG कार्गो भारत की ओर

नई दिल्‍ली, 12 मार्च। Security Crude Oil : दुनियाभर में चल रहे संघर्ष और बढ़ते एनर्जी संकट के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार भारत अब Strait of Hormuz पर पहले जितना निर्भर नहीं रहा।

75% कच्चा तेल अब दूसरे रास्तों से

सरकारी जानकारी के मुताबिक भारत अब अपने करीब 75% कच्चे तेल का आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर के मार्गों से कर रहा है। पहले देश का लगभग 55% कच्चा तेल इसी मार्ग से आता था, लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए आयात के स्रोतों में बड़ा बदलाव किया गया है।

40 से ज्यादा देशों से तेल आयात

पेट्रोलियम मंत्रालय में मार्केटिंग और रिफाइनरी की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने बताया कि भारत की दैनिक कच्चे तेल की खपत लगभग 55 लाख बैरल है। उन्होंने कहा कि भारत अब 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है, जिससे आपूर्ति पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है।

एलएनजी के दो बड़े कार्गो रास्ते में

अधिकारियों के अनुसार एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) के दो बड़े कार्गो भारत के रास्ते में हैं और कुछ दिनों में देश पहुंच जाएंगे। इससे ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही देश की कई रिफाइनरियां 100% से ज्यादा क्षमता पर काम कर रही हैं।

फारस की खाड़ी में 28 भारतीय जहाज

सरकार ने बताया कि फिलहाल Persian Gulf में 28 भारतीय जहाज मौजूद हैं। इनमें से 24 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में और 4 जहाज पूर्व में तैनात हैं। इन जहाजों पर कुल 778 भारतीय नाविक सवार हैं, जिनकी सुरक्षा पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि दूतावासों, स्थानीय प्रशासन और जहाज प्रबंधन के साथ मिलकर नाविकों की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

About The Author

राष्ट्रीय