रायपुर, 14 मार्च। College Recruitment : विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती में 625 सहायक प्राध्यापक, 50 ग्रंथपाल और 25 क्रीड़ा अधिकारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आयोग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
राज्य सरकार का मानना है कि इन पदों पर भर्ती होने से शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, जिससे कॉलेजों की शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा।

