रायगढ़, 14 मार्च। Police Transfer Breaking : जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से Shashi Mohan Singh ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
जारी सूची के अनुसार एक सब-इंस्पेक्टर (SI), करीब एक दर्जन सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित कुल 219 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें कई प्रधान आरक्षक और आरक्षक भी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रशासनिक कसावट बनाए रखने तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मियों को बदलकर अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। पुलिस विभाग में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादलों को जिले में प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

