गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 मार्च। Police Transfer : जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाते हुए कुल 67 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। यह कार्रवाई उन सभी पर की गई है, जिनकी एक ही स्थान पर तैनाती तीन वर्ष या उससे अधिक समय से थी।




