Food Quality : वंदे भारत में खराब खाने पर बड़ी कार्रवाई…! IRCTC पर ₹10 लाख…सप्लायर पर ₹50 लाख का भारी जुर्माना…यात्रियों की शिकायत पड़ी भारी

Food Quality : वंदे भारत में खराब खाने पर बड़ी कार्रवाई…! IRCTC पर ₹10 लाख…सप्लायर पर ₹50 लाख का भारी जुर्माना…यात्रियों की शिकायत पड़ी भारी

नई दिल्ली, 28 मार्च। Food Quality : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर बड़ी कार्रवाई की है। दही की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में यात्रियों ने अमूल दही की गुणवत्ता, स्वाद और ताजगी को लेकर असंतोष जताया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने जांच कर कार्रवाई की।

रेलवे ने IRCTC के साथ-साथ संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है और उसका कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दही सप्लाई करने वाली कंपनी अमूल को भी तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रेलवे के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस घटना के बाद IRCTC ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सभी फूड सप्लायर्स की निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में ऐसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराता है, जो दुनिया के सबसे बड़े ऑनबोर्ड फूड नेटवर्क (Food Quality) में से एक है। ऐसे में गुणवत्ता मानकों से समझौता होने पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

About The Author

travel