Bengali Actor Passes Away : बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन…शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत की आशंका…हार्ट अटैक की संभावना

Bengali Actor Passes Away : बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन…शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत की आशंका…हार्ट अटैक की संभावना

दीघा, 29 मार्च। Bengali Actor Passes Away : बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान दीघा के पास समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, राहुल इन दिनों भोले बाबा पार करेगा सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वह लीड एक्ट्रेस के साथ समुद्र किनारे गए थे, जहां अचानक लहरों की चपेट में आकर गहरे पानी में चले गए।

मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों ने उन्हें बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर मामला डूबने का लग रहा है, लेकिन हार्ट अटैक की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

राहुल के निधन से पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों, टीवी सीरियल्स और थिएटर में काम किया था। उन्होंने चिरदिनी तुमी जे आमार फिल्म से डेब्यू कर पहचान बनाई, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका सरकार नजर आई थीं। इसके अलावा उनका पॉडकास्ट ‘सहज कथा’ भी काफी लोकप्रिय रहा।

About The Author

मनोरंजन