Bageshwar Dham : मो. अनवर अली बने आदर्श दास…! पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच अपनाया सनातन धर्म…यहां देखें VIDEO

Bageshwar Dham : मो. अनवर अली बने आदर्श दास…! पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच अपनाया सनातन धर्म…यहां देखें VIDEO

कोरबा, 31 मार्च। Bageshwar Dham : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अंतर्गत ग्राम ढपढप में चल रही श्री हनुमंत कथा के चौथे दिन मंगलवार को ‘घर वापसी’ का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धर्मांतरण कर चुके लोगों को वैदिक विधि से पुनः सनातन धर्म में शामिल कराया गया।

कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मणों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगाजल छिड़ककर और तिलक-वंदन कर लोगों को सनातन परंपरा में शामिल किया गया।

इस अवसर पर बेमेतरा जिले के ग्राम कोदवा निवासी मोहम्मद अनवर अली ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हिंदू धर्म स्वीकार किया। उनकी पत्नी हसीना, पुत्र सैफ अली और शमद खान भी इस प्रक्रिया में शामिल हुए। अनुष्ठान के बाद मोहम्मद अनवर अली का नया नाम ‘आदर्श दास’ रखा गया और सभी को पटुका पहनाकर आशीर्वाद दिया गया।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के तहत कुल 543 लोगों की ‘घर वापसी’ कराई जा रही है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं और कथा स्थल पर धार्मिक माहौल बना हुआ है।

About The Author

छत्तीसगढ