सक्ती, 03 मार्च। Sakti Police Transfer : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने चार थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक राजेश कुमार पटेल को डभरा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कमल किशोर महतो को नगरदा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विंटन कुमार साहू को हसौद थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि जितेंद्र कोशले को चंद्रपुर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। पुलिस विभाग के इस फैसले से जिले में कार्यप्रणाली में तेजी और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।


