Rape-Murder Case : अंबिकापुर में फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा अपडेट…आरोपी गिरफ्तार…8 दिनों से था फरार…₹35,000 का इनाम घोषित…यहां देखें VIDEO

Rape-Murder Case : अंबिकापुर में फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा अपडेट…आरोपी गिरफ्तार…8 दिनों से था फरार…₹35,000 का इनाम घोषित…यहां देखें VIDEO

अंबिकापुर, 10 अप्रैल। Rape-Murder Case : अंबिकापुर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के 8 दिन बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को कोरिया जिला (Rape-Murder Case) से पकड़ा गया है। उस पर ₹35,000 का इनाम घोषित था। आरोपी को लाने के लिए सरगुजा पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

क्या था पूरा मामला?

यह वारदात 3 अप्रैल की दरमियानी रात महामाया द्वार के पास हुई थी, जहां फुटपाथ पर सो रही महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

इनामी था आरोपी

घटना की गंभीरता (Rape-Murder Case) को देखते हुए आईजी रेंज और डीआईजी स्तर पर आरोपी की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म