हैदराबाद, 11 अप्रैल। Forced Injection Case : हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम तब उठाया, जब पिछले महीने एक व्यक्ति ने उसे HIV-पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था, क्योंकि उसने उस व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था।

शादी से इनकार के बाद विवाद
जानकारी के मुताबिक यह घटना 11 मार्च को (Forced Injection Case) हुई, जब आरोपी मनोहर ने महिला के घर पर ज़बरदस्ती उसे HIV-संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। यह घटना युवती द्वारा उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के कुछ ही समय बाद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं, और पीड़िता के माता-पिता ने शुरू में अपनी बेटी की शादी उसी से तय करने की योजना बनाई थी।
आरोपी के माता-पिता पहले से ही HIV-पॉजिटिव
बताया जा रहा है कि, आरोपी के माता-पिता पहले से ही HIV-पॉजिटिव थे, इसलिए युवती के माता-पिता ने पिछले सितंबर में उस व्यक्ति का एचआईवी टेस्ट करवाया, जिसमें वह भी पॉजिटिव पाया गया। नतीजतन, महिला ने तुरंत शादी तोड़ दी। गुस्से में आकर, आरोपी ने उसे सक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। मनोहर को तब से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक महीने बाद आत्महत्या कर ली
घटना के लगभग एक महीने बाद, शुक्रवार को महिला अपने घर के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली। उसके परिवार वाले उसे तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद युवती गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी। सामाजिक दबाव, डर और भावनात्मक आघात ने उसकी स्थिति को और कठिन बना दिया।
जांच जारी, सभी पहलुओं पर नजर
स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से (Forced Injection Case) जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

