नई दिल्ली/पटना, 13 अप्रैल। CM Face Bihar : बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिहार में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने यह अहम फैसला लिया है, जिसके बाद अब बिहार में नेतृत्व चयन की पूरी प्रक्रिया शिवराज सिंह चौहान की निगरानी में होगी।
भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले को बिहार की राजनीति में बड़ा और रणनीतिक कदम माना जा रहा है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
क्या है इसके मायने?
बिहार में BJP के नेतृत्व के निर्धारण की प्रक्रिया ने ज़ोर (CM Face Bihar) पकड़ लिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने सीधे तौर पर हस्तक्षेप किया है। मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।


