Attack on Sakti Police : बच्ची की मौत के बाद सक्ती में बवाल…! प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर हिंसक हमला…बुरी तरह फूटा कॉन्स्टेबल का सिर…3 अरेस्ट

Attack on Sakti Police : बच्ची की मौत के बाद सक्ती में बवाल…! प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर हिंसक हमला…बुरी तरह फूटा कॉन्स्टेबल का सिर…3 अरेस्ट

रायपुर, 16 अप्रैल। Attack on Sakti Police : छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। फगुरम गांव में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस बल पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हमले में कोरबा बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेश कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य कई पुलिस कर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।

मुआवजे की मांग को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, बच्ची की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भीड़ को हटाने की कोशिश की, तो स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने उग्र रूप धारण कर लिया।

ईंट-पत्थरों से किया हमला

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की, जिससे कई जवान घायल हो गए। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई (Attack on Sakti Police) करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़