बिलासपुर, 22 अप्रैल। Suicide or Accident : शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती नीचे गिर गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लव एंगल की जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग था। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से दोनों छत से गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना से पहले दोनों को इमारत की छत पर देखा गया था। अचानक तेज आवाज के बाद लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ जमा हो गई।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों (Suicide or Accident) की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनसे पूछताछ जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

