Ex MLA Son Suicide Update : पूर्व मंत्री के बेटे की आत्महत्या मामले में नया खुलासा…! पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप…परिवार पर उठे सवाल…यहां सुनिए VIDEO

Ex MLA Son Suicide Update : पूर्व मंत्री के बेटे की आत्महत्या मामले में नया खुलासा…! पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप…परिवार पर उठे सवाल…यहां सुनिए VIDEO

रायपुर, 28 अप्रैल। Ex MLA Son Suicide Update : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे जय साहू की सुसाइड से जुड़ा मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मृतक की पत्नी किरण साहू ने परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

किरण साहू ने बताया कि उनके जेठ द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। उनका कहना है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और इसी वजह से मानसिक दबाव का माहौल बना हुआ था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कई बार डराया-धमकाया गया, जिससे परिवार में तनाव लगातार बढ़ता गया।

मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। किरण साहू के अनुसार, जय साहू ने ट्रेडिंग में करीब 13 लाख रुपये का नुकसान झेला था। इससे पहले भी वे कई लाख रुपये गंवा चुके थे, जिससे आर्थिक दबाव भी काफी बढ़ गया था। पारिवारिक विवाद और आर्थिक नुकसान, दोनों ही कारणों ने स्थिति को गंभीर बना दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं (Ex MLA Son Suicide Update) को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह मामला अब सिर्फ आत्महत्या तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें पारिवारिक विवाद, आर्थिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे कई एंगल सामने आ रहे हैं।

About The Author

छत्तीसगढ