CISF South Zone : तेज-तर्रार IPS संतोष सिंह बने CISF DIG…! 3 राज्यों और बंदरगाहों की सुरक्षा अब इनके जिम्मे…जानिए पूरा प्रोफाइल

CISF South Zone : तेज-तर्रार IPS संतोष सिंह बने CISF DIG…! 3 राज्यों और बंदरगाहों की सुरक्षा अब इनके जिम्मे…जानिए पूरा प्रोफाइल

रायपुर, 30 अप्रैल। CISF South Zone : छत्तीसगढ़ कैडर के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) दक्षिण जोन-2 के डीआईजी के रूप में पदभार संभाल लिया है। यह जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि उनके कार्यक्षेत्र में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की संवेदनशील औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ बंगाल और ओडिशा के प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा भी शामिल है।

क्या है नई जिम्मेदारी?

16 मार्च को केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद संतोष सिंह को CISF में डीआईजी नियुक्त किया गया। अब उनके जिम्मे होंगे, औद्योगिक इकाइयों (खदान, कारखाने, PSU) की सुरक्षा। रणनीतिक संस्थानों की निगरानी। प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था।

क्या है CISF की भूमिका?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों में से एक है, जो, एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र, सरकारी प्रतिष्ठान, संसद भवन, बंदरगाह जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्रों की सुरक्षा करती है।

संतोष सिंह का प्रशासनिक सफर

संतोष सिंह ने छत्तीसगढ़ के कई ज़िलों में सेवाएं दी हैं, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुलिस मुख्यालय में DIG, CCTNS-SCRB के पद पर भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता

  • Banaras Hindu University से राजनीति शास्त्र में MA
  • Jawaharlal Nehru University से International Relations में M.Phil
  • दुर्ग विश्वविद्यालय से UN Peacekeeping पर PhD

About The Author

छत्तीसगढ