BJP Leader Relative Shot : रोड रेज में ताबड़तोड़ फायरिंग…! BJP नेता के भांजे की मौत पिता गंभीर…मामूली विवाद में चलीं गोलियां

BJP Leader Relative Shot : रोड रेज में ताबड़तोड़ फायरिंग…! BJP नेता के भांजे की मौत पिता गंभीर…मामूली विवाद में चलीं गोलियां

पटना, 30 अप्रैल। BJP Leader Relative Shot : बिहार के सीवान जिले में रोड रेज की एक घटना ने बड़ा रूप ले लिया, जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीवान जिले में हौसलाबुलंद बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना में मनोज सिंह के भांजे हर्ष की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना सीवान शहर के ढाला इलाके की है। चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी से सट गई, जिससे कार में स्क्रैच आ गया।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से चंदन सिंह और उनके बेटे हर्ष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को (BJP Leader Relative Shot) सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

About The Author

Political