Cyber ​​Harassment : रायपुर में महिला अधिकारी से अश्लील हरकत…! कॉल कर की सेक्स की डिमांड…विरोध करने पर व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न फोटो…FIR दर्ज अब खोज रही है पुलिस

Cyber ​​Harassment : रायपुर में महिला अधिकारी से अश्लील हरकत…! कॉल कर की सेक्स की डिमांड…विरोध करने पर व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न फोटो…FIR दर्ज अब खोज रही है पुलिस

रायपुर, 05 मई। Cyber ​​Harassment : राजधानी रायपुर में एक सरकारी महिला अधिकारी से ऑनलाइन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। अंजान नंबर से कॉल कर आरोपी ने अभद्र बातें कीं और बाद में व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर उन्हें परेशान किया।

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ हैं और हाल ही में उनकी शादी हुई है।

कॉल और मैसेज से किया परेशान

शिकायत के अनुसार, 30 अप्रैल और 4 मई को सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें आरोपी ने अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

व्हाट्सऐप पर भेजी आपत्तिजनक तस्वीर

पीड़िता ने बताया कि कॉल रिसीव न करने पर आरोपी ने व्हाट्सऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो भेज दी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।

FIR दर्ज, जांच जारी

पीड़िता ने मामले की शिकायत दर्ज (Cyber ​​Harassment) कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म