रायगढ़, 18 मई। Inspector Death : रायगढ़ में पदस्थ निरीक्षक अमित शुक्ला के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार सामने आया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों, मित्रों और परिचितों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि निरीक्षक अमित शुक्ला अपने कार्यों के प्रति बेहद समर्पित थे और उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे को बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
वित्त मंत्री OP चौधरी ने जताया गहरा शोक
निरीक्षक अमित शुक्ला के आकस्मिक निधन (Inspector Death) पर प्रदेश के वित्त मंत्री OP चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि अमित शुक्ला एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और समर्पित अधिकारी थे। मंत्री OP चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

