Monsoon Forecast 2026 : IMD का बड़ा अलर्ट…! 2026 में कमजोर रहेगा मॉनसून…कई राज्यों में सूखे का खतरा…यूपी-छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में लू का कहर बढ़ने के आसार

Monsoon Forecast 2026 : IMD का बड़ा अलर्ट…! 2026 में कमजोर रहेगा मॉनसून…कई राज्यों में सूखे का खतरा…यूपी-छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में लू का कहर बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 29 मई। Monsoon Forecast 2026 : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2026 के मॉनसून को लेकर दूसरा चरण पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस बार देशभर में मॉनसून की बारिश लंबी अवधि के औसत (LPA) की सिर्फ 90% रहने का अनुमान है, जिसे ‘Below Normal’ श्रेणी में रखा गया है। पहले चरण में यह अनुमान 92% था, लेकिन अब इसे घटाकर 90% कर दिया गया है।

IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश के कई हिस्सों में औसत से कम बारिश हो सकती है। खासतौर पर जून का महीना कमजोर रहने की आशंका है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है।

अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें

मौसम विभाग ने बताया कि प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति तेजी से विकसित हो रही है। अल-नीनो आमतौर पर भारत में मॉनसून को कमजोर करता है और इसी वजह से इस साल कम बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि भारतीय महासागर में IOD (Indian Ocean Dipole) फिलहाल न्यूट्रल स्थिति में है।

इन राज्यों में बढ़ेगी लू की मार

IMD के अनुसार- उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में सामान्य से ज्यादा हीटवेव यानी लू चल सकती है। वहीं राजस्थान और झारखंड में लू के दिन सामान्य से कम रहने की संभावना है।

खेती और पानी पर पड़ेगा असर

कम बारिश का सबसे ज्यादा असर, धान, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। इसके अलावा जल संकट, बिजली उत्पादन और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका है। IMD ने राज्यों को जल संरक्षण, सूखा प्रबंधन और फसल बीमा जैसी तैयारियां पहले से करने की सलाह दी है।

About The Author

मौसम