Land Dispute Murder : विजयपुरा में नरसंहार…! किसी का हाथ काटा तो किसी की गर्दन…इस तरह बिखरे मिले एक ही परिवार के 5 लोग सहित 6 की लाशें…25 एकड़ जमीन के लिए किया सामूहिक हत्या…पूरे इलाके में दहशत

Land Dispute Murder : विजयपुरा में नरसंहार…! किसी का हाथ काटा तो किसी की गर्दन…इस तरह बिखरे मिले एक ही परिवार के 5 लोग सहित 6 की लाशें…25 एकड़ जमीन के लिए किया सामूहिक हत्या…पूरे इलाके में दहशत

विजयपुरा, 30 मई। Land Dispute Murder : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चडाचन थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर हुए दिल दहला देने वाले हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

25 एकड़ जमीन बनी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक यह खूनी संघर्ष 25 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद का नतीजा है। बताया जा रहा है कि निराले परिवार ने हाल ही में विवादित जमीन खरीदी थी और कब्जा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। यह घटना इतनी भयानक थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। मृतकों की पहचान दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले (65), शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले (55), राहुल शिवपुत्र निराले (25), समर्थ शिवपुत्र निराले (23) और शब्बीर अत्तर (45) के रूप में हुई है। वहीं दो लोग, अरविंद काटागे (72) और JCB ऑपरेटर संदीप माने (33) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को विजयपुरा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2015 की दुश्मनी से जुड़ रहे तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ कई साल पुरानी दुश्मनी है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड का संबंध वर्ष 2015 के एक पुराने हत्या मामले से है। गांव में पहले से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। उस समय, शिवानंद पाटिल नामक एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।

हंसिया और धारदार हथियारों से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने हंसिया और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया। कुछ ग्रामीणों ने गोलीबारी की आशंका भी जताई, लेकिन पुलिस ने फिलहाल गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

गांव में पुलिस छावनी, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद विजयपुरा पुलिस अलर्ट मोड पर है। आरोपियों (Land Dispute Murder) की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

About The Author

अन्य राज्य जुर्म