Jaundice Outbreak : सरगुजा में पीलिया से अब तक उप सरपंच और छात्र सहित 4 लोगों की मौत…दहशत में है पूरा गांव…स्वास्थ्य विभाग अलर्ट यहां देखें VIDEO

Jaundice Outbreak : सरगुजा में पीलिया से अब तक उप सरपंच और छात्र सहित 4 लोगों की मौत…दहशत में है पूरा गांव…स्वास्थ्य विभाग अलर्ट यहां देखें VIDEO

सरगुजा, 06 जून। Jaundice Outbreak : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। नर्मदापुर, कुनिया समेत कई गांवों में दर्जनों लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। अब तक उप सरपंच और एक छात्र समेत 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई मरीजों का इलाज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। क्षेत्र में पीलिया फैलने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक इस बीमारी से अब तक उप सरपंच और एक छात्र सहित 4 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद गांवों में दहशत का माहौल है।

रायपुर और अंबिकापुर में चल रहा इलाज

गंभीर हालत वाले कई मरीजों को अंबिकापुर के निजी अस्पतालों और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में पीलिया के गंभीर लक्षण पाए जा रहे हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांवों में भेजी गई टीम

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने इलाके में पीलिया फैलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित गांवों में भेजा गया है, जहां लोगों की जांच और स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। डॉ. आशीष जायसवाल ने बताया कि कई मरीज अस्पताल पहुंचे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बीमारी फैलने की आशंका से लोग डरे

ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बड़ी संख्या में लोग बीमार (Jaundice Outbreak) पड़ने लगे, जिसके बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। स्वास्थ्य विभाग साफ पानी और स्वच्छता को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ स्वास्थ्य