Ram Mandir CEO Recruitment : राम मंदिर ट्रस्ट में निकली CEO की वैकेंसी…! 20 साल का अनुभव और ‘सनातनी हिंदू’ होना जरूरी…जानें कौन कर सकता है आवेदन

Ram Mandir CEO Recruitment : राम मंदिर ट्रस्ट में निकली CEO की वैकेंसी…! 20 साल का अनुभव और ‘सनातनी हिंदू’ होना जरूरी…जानें कौन कर सकता है आवेदन

अयोध्या, 13 जुलाई। Ram Mandir CEO Recruitment : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के दिनों में मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद भी चर्चा में रहे हैं। ट्रस्ट का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार की जा रही है।

ट्रस्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। चयनित CEO मंदिर के प्रशासन, दैनिक संचालन और वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे तथा सीधे ट्रस्ट के महासचिव को रिपोर्ट करेंगे।

CEO बनने के लिए क्या हैं पात्रता?

उम्र और अनुभव

  • आयु 50 से 70 वर्ष के बीच हो।
  • किसी बड़े सरकारी, सार्वजनिक, संस्थागत या कॉर्पोरेट संगठन में कम से कम 20 वर्षों का प्रबंधकीय अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) अनिवार्य।

धार्मिक पात्रता

  • आवेदक का सनातनी हिंदू होना आवश्यक।
  • पूजा-पाठ में सक्रिय भागीदारी अपेक्षित।
  • वैष्णव परंपरा से जुड़े राम भक्तों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाषा और अन्य योग्यता

  • हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान।
  • मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों को वरीयता मिलेगी।

तीन सदस्यीय सर्च कमेटी करेगी चयन

CEO की नियुक्ति के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय सर्च कमेटी गठित की है। यह समिति सभी आवेदनों की समीक्षा करेगी, योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी और अंतिम चयन के लिए तीन नाम ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके बाद ट्रस्ट एक उम्मीदवार को CEO नियुक्त करेगा। बताया गया है कि चयनित उम्मीदवार का वेतन और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति के आधार पर तय की जाएंगी।

About The Author

जॉब्स और कैरियर