रायपुर 20 जुलाई। ASP Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
तबादला आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, वे जल्द ही अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

