Facebook Love Trap : घातक सोशल मीडिया…! 11 साल में फेसबुक पर प्यार…12 में शादी और 13 की उम्र में मां…फिर गोद से छीन लिया 7 महीने का बेटा…कोर्ट ने ढाई महीने बाद लौटाया 7 महीने का बेटा…पूरे समाज के लिए चेतावनी…यहां देखें VIDEO

Facebook Love Trap : घातक सोशल मीडिया…! 11 साल में फेसबुक पर प्यार…12 में शादी और 13 की उम्र में मां…फिर गोद से छीन लिया 7 महीने का बेटा…कोर्ट ने ढाई महीने बाद लौटाया 7 महीने का बेटा…पूरे समाज के लिए चेतावनी…यहां देखें VIDEO

डेस्क रिपोर्ट, 01 अगस्त। Facebook Love Trap : पड़ोसी देश बांग्लादेश से सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया, बाल विवाह और नाबालिगों की ऑनलाइन सुरक्षा पर गंभीर बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अनामिका अख्तर जुई महज 11 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए एक युवक के संपर्क में आईं। इसके बाद वह कथित तौर पर बाल विवाह का शिकार हो गईं। 13 साल की उम्र में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद के बीच उनका 7 महीने का बेटा उनसे अलग कर दिया गया।

ढाई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद मिली कस्टडी

अपने मासूम बेटे को वापस पाने के लिए किशोरी ने कानूनी मदद ली। आखिरकार ढाका के चीफ लीगल एड कोर्ट के आदेश के बाद लगभग ढाई महीने बाद बच्चे की कस्टडी मां को सौंप दी गई।

सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज के लिए चेतावनी

यह घटना केवल एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि बाल विवाह और नाबालिगों के अनियंत्रित इंटरनेट उपयोग से जुड़े जोखिमों की ओर ध्यान दिलाती है। कम उम्र में लिए गए फैसलों का असर बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक जीवन पर लंबे समय तक पड़ सकता है।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

बाल अधिकार और बाल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि, बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर अभिभावकों की निगरानी जरूरी है। बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर परिवारों और स्कूलों को विशेष ध्यान देना चाहिए।

नोट: यह घटना बांग्लादेश की बताई जा रही है। इसे सामाजिक जागरूकता के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

About The Author

राष्ट्रीय