Paras Jain Passed Away : BJP के 6 बार के विधायक पारस जैन का निधन…! कैंसर से जंग हारकर ली अंतिम सांस…प्रदेशभर में शोक की लहर

Paras Jain Passed Away : BJP के 6 बार के विधायक पारस जैन का निधन…! कैंसर से जंग हारकर ली अंतिम सांस…प्रदेशभर में शोक की लहर

उज्जैन, 03 अगस्त। Paras Jain Passed Away : मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारस जैन का सोमवार को इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

6 बार रहे विधायक, कई अहम मंत्रालय संभाले

पारस जैन उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए। शिवराज सिंह चौहान सरकार में उन्होंने वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

‘पहलवान’ के नाम से थे मशहूर

राजनीतिक गलियारों में पारस जैन को ‘पहलवान’ के नाम से भी जाना जाता था। वे अपनी सादगी, संगठनात्मक पकड़ और क्षेत्र में मजबूत जनाधार के लिए पहचाने जाते थे।

2023 के बाद राजनीति से बनाई दूरी

20 जून 1950 को उज्जैन में जन्मे पारस जैन पहली बार 1990 में विधायक बने थे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से लगभग दूरी बना ली थी।

आज निकलेगी अंतिम यात्रा

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर 3 बजे उज्जैन स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश