Murder after Rape : सुबह शौच के लिए निकली थी बच्ची…! कुछ देर बाद राहगीरों ने झाड़ियों के बीच देखा निर्वस्त्र शव…स्थानीय लोगों ने कपड़े से ढका…हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Murder after Rape : सुबह शौच के लिए निकली थी बच्ची…! कुछ देर बाद राहगीरों ने झाड़ियों के बीच देखा निर्वस्त्र शव…स्थानीय लोगों ने कपड़े से ढका…हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सतना, 03 अगस्त। Murder after Rape : मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और महिला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

सुबह घर से निकली, बाद में मिला शव

परिजनों के अनुसार, बच्ची सुबह करीब 5 बजे घर से बाहर गई थी। कुछ समय बाद घर से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों के बीच उसका शव मिलने की सूचना मिली, जिससे परिवार और पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह करीब 6:30 बजे राहगीरों ने झाड़ियों के बीच शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए शव को कपड़े से ढक दिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम जुटी साक्ष्य जुटाने में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण और घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

पुलिस: हर एंगल से हो रही जांच

कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश