Ramesh Bais Birthday : पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब…! चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मान

Ramesh Bais Birthday : पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब…! चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मान

रायपुर, 03 अगस्त। Ramesh Bais Birthday : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और त्रिपुरा, झारखंड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पहुंचकर आत्मीय शुभकामनाएं दीं। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

भाजपा नेताओं की रही विशेष मौजूदगी

इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत तथा चेम्बर के संरक्षक एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी मौजूद रहे। सभी ने रमेश बैस को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की सराहना की।

‘रमेश बैस हम सभी के प्रेरणास्रोत’

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि रमेश बैस छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश के सम्मानित और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने रायपुर से 7 बार सांसद, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उनका सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है।

व्यापार और उद्योग जगत के हितैषी

चेम्बर के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि रमेश बैस हमेशा व्यापार, उद्योग और जनहित के मुद्दों के समर्थक रहे हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन चेम्बर परिवार के लिए अमूल्य है।

बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी

कार्यक्रम में गजराज पगारिया, महंत रामसुंदर दास, संतोष जैन, अशोक मलानी, छगन मूंदड़ा, राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जितेंद्र शादीजा, मनीष प्रजापति, जितेंद्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, तरल मोदी, अशोक बजाज, ओंकार बैस सहित चेम्बर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, व्यापारी प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार