Congress Overhaul : मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…! सभी विभाग-प्रकोष्ठ भंग…नए सिरे से होगा संगठन का गठन

Congress Overhaul : मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…! सभी विभाग-प्रकोष्ठ भंग…नए सिरे से होगा संगठन का गठन

भोपाल/नई दिल्ली, 05 अगस्त। Congress Overhaul : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी विभागीय इकाइयों, प्रकोष्ठों और विभिन्न स्तरों पर गठित संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद लिया गया।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जिला कांग्रेस कमेटियों के नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संगठन सृजन अभियान के प्रभारी वामशी रेड्डी, वॉर रूम चेयरमैन शशिकांत सेंथिल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेश संगठन में व्यापक बदलाव का फैसला सामने आया।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी आदेश में सभी विभागों, प्रकोष्ठों और विभिन्न स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की गई है।

अब पार्टी जिला, ब्लॉक और अन्य स्तरों पर नए सिरे से संगठन का गठन करेगी। माना जा रहा है कि पुनर्गठन के दौरान नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। कांग्रेस का फोकस संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहेगा।

About The Author

मध्यप्रदेश