Chenab River: Chenab River: पिता से आखिरी फोन कॉल के बाद युवती ने चिनाब में लगाई छलांग, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी; VIDEO

Chenab River: Chenab River: पिता से आखिरी फोन कॉल के बाद युवती ने चिनाब में लगाई छलांग, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी; VIDEO

डोडा, 05 सितंबर। Chenab River: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार दोपहर एक 21 वर्षीय युवती के चिनाब नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना प्रेम नगर के पास शिवा दल पुल पर करीब दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। नदी में छलांग लगाने के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय लोग नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं।

युवती की पहचान 21 वर्षीय पायल देवी, निवासी कोरारा, तहसील मोहल्ला, डोडा के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, शनिवार को पायल गांव में लगे स्थानीय मेले में गई थी। बाद में उसने अपने पिता कृष्ण लाल को फोन कर तबीयत खराब होने और डॉक्टर के पास जाने की बात कही।परिजनों के अनुसार, डॉक्टर नहीं मिलने के बाद पायल एक व्यक्ति के साथ बाइक से वापस लौट रही थी। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति के मोबाइल से पायल के पिता को फोन किया गया और बताया गया कि उनकी बेटी उनसे बात करना चाहती है।

पिता से फोन पर हुई आखिरी बातचीत

पिता के मुताबिक, फोन पर पायल ने उनसे बात की। उन्होंने बेटी से उसकी परेशानी के बारे में पूछा और यह भी जानना चाहा कि क्या कोई उसे परेशान कर रहा है। परिवार के अनुसार, बातचीत के दौरान पायल ने कहा कि यह उसकी अपनी जिंदगी है और इसके बाद उसने पिता से विदा ली। परिजनों का कहना है कि बातचीत के तुरंत बाद पायल चिनाब नदी की ओर भागी और शिवा दल पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस और SDRF की टीम स्थानीय लोगों की मदद से चिनाब नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About The Author

राष्ट्रीय