रायपुर, 10 सितंबर। Raipur Local Holidays 2026: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के तहत यह घोषणा की है। इन स्थानीय अवकाश के दौरान संबंधित शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं बंद रहेंगी।
जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, ये स्थानीय अवकाश रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों में लागू होंगे।
रायपुर जिले की 3 स्थानीय छुट्टियां
- 15 सितंबर 2026, मंगलवार- नुआखाई
- 19 अक्टूबर 2026, सोमवार- महाअष्टमी
- 9 नवंबर 2026, सोमवार- गोवर्धन पूजा
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

