रायपुर, 09 सितंबर। Raipur Police Transfer: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक आजाद चौक, टिकरापारा, महिला थाना, गोलबाजार, यातायात और जिविशा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
रायपुर पुलिस ट्रांसफर लिस्ट
| निरीक्षक | वर्तमान पदस्थापना | नई पदस्थापना |
|---|---|---|
| राजेश कुमार सिंह | थाना प्रभारी आजाद चौक | थाना प्रभारी टिकरापारा |
| राजेश कुमार मराई | थाना प्रभारी टिकरापारा | रक्षित आरक्षी केंद्र |
| अर्चना धुरंधर | प्रभारी महिला थाना | थाना प्रभारी आजाद चौक |
| राजश्री मौर्य | रक्षित आरक्षी केंद्र | प्रभारी महिला थाना |
| कृष्ण कुमार साहू | प्रभारी जिविशा | थाना प्रभारी गोलबाजार |
| आनंद सोनी | रक्षित आरक्षी केंद्र | यातायात |
| धीरेन्द्र कुमार तिवारी | रक्षित आरक्षी केंद्र | प्रभारी जिविशा |
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट


