CG School Holiday: चक्रवात का असर! छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में स्कूल बंद, कहीं 2 दिन तो कहीं 1 दिन की छुट्टी

CG School Holiday: चक्रवात का असर! छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में स्कूल बंद, कहीं 2 दिन तो कहीं 1 दिन की छुट्टी

रायपुर, 27 अक्टूबर। CG School Holiday: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के संभावित प्रभाव और भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का सिलसिला जारी है। अब नारायणपुर जिले में 28 और 29 अक्टूबर 2026 को दो दिन तथा कोंडागांव में एक दिन स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले दंतेवाड़ा जिले में भी 27 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

नारायणपुर में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद

जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मौसम विभाग की चेतावनी और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। आदेश कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

कोंडागांव और दंतेवाड़ा में भी छुट्टी

खराब मौसम की आशंका को देखते हुए कोंडागांव में भी एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले में 27 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश रहा। इस तरह बस्तर संभाग के तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा चुकी है।

अन्य जिलों में भी हो सकता है ऐलान

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। राज्य सरकार ने कलेक्टरों को आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति के अनुसार अन्य जिलों में भी छुट्टी का फैसला लिया जा सकता है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़