Ganesh Visarjan Accident: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: झील में गिरे 8 बच्चे, 6 नाबालिगों की डूबने से मौत; इलाके में पसरा मातम

Ganesh Visarjan Accident: गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: झील में गिरे 8 बच्चे, 6 नाबालिगों की डूबने से मौत; इलाके में पसरा मातम

हैदराबाद, 17 सितंबर। Ganesh Visarjan Accident: हैदराबाद के पास पेड्डा कंजरला गांव में बुधवार शाम गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। झील में गिरने से 6 नाबालिग लड़कों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, चारिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित एक हॉस्टल में रहने वाले 8 लड़के गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान झील में गिर गए। इनमें से दो बच्चे किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि छह अन्य गहरे पानी में डूब गए।

बताया गया कि झील के किनारे ढीली मिट्टी होने के कारण बच्चे पानी में जा गिरे। घटना के समय आसपास कोई वयस्क मौजूद नहीं था। मौके पर मौजूद एक पुलिस कांस्टेबल ने बच्चों को बचाने का प्रयास करते हुए सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा और सावधानी के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय