CG School Holiday 2026: स्कूलों में दशहरा-दीपावली और विंटर वेकेशन की तारीखें जारी; त्यौहार से लेकर विंटर वेकेशन तक पूरी लिस्ट जारी देखें यहां

CG School Holiday 2026: स्कूलों में दशहरा-दीपावली और विंटर वेकेशन की तारीखें जारी; त्यौहार से लेकर विंटर वेकेशन तक पूरी लिस्ट जारी देखें यहां

रायपुर, 21 सितंबर। CG School Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी हैं। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस सत्र में तीन चरणों में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।

यह अवकाश व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डीएड, बीएड और एमएड कॉलेजों पर भी लागू होगी।

दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी

शिक्षा सत्र 2026-27 में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल और संबंधित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

दशहरा अवकाश: 17 से 21 अक्टूबर 2026- 5 दिन

दीपावली पर भी 5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

दीपावली के अवसर पर भी स्कूलों में पांच दिन का अवकाश रहेगा। यह छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

दीपावली अवकाश: 6 से 10 नवंबर 2026- 5 दिन

दिसंबर में 5 दिन का शीतकालीन अवकाश

सर्दियों को देखते हुए दिसंबर में भी पांच दिन की छुट्टी रहेगी। शासन के आदेश के अनुसार 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

शीतकालीन अवकाश: 24 से 28 दिसंबर 2026- 5 दिन

2026-27 में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार तीनों अवकाशों को मिलाकर शिक्षा सत्र 2026-27 में कुल 15 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा।

अवकाशतारीखअवधि
दशहरा17 से 21 अक्टूबर 20265 दिन
दीपावली6 से 10 नवंबर 20265 दिन
शीतकालीन24 से 28 दिसंबर 20265 दिन
कुल15 दिन

यह आदेश शिक्षा सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए जारी किया गया है। आदेश मंत्रालय, महानदी भवन से जारी हुआ है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़