Bilaigarh CMO Suspended: बिलाईगढ़ CMO सस्पेंड: एजेंडे में कूटरचना और स्वच्छता दीदियों से अमर्यादित व्यवहार; नगरीय प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

Bilaigarh CMO Suspended: बिलाईगढ़ CMO सस्पेंड: एजेंडे में कूटरचना और स्वच्छता दीदियों से अमर्यादित व्यवहार; नगरीय प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

रायपुर, 26 सितंबर। Bilaigarh CMO Suspended: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) यशवंत देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। देवांगन पर वूमेन फॉर ट्री का भुगतान लंबित रखने, परिषद के निर्धारित एजेंडा क्रमांक 21 में कूटरचना कर मूल विषय के स्थान पर अन्य विषय प्रस्तुत करने और स्वच्छता दीदियों के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने के आरोप हैं।

संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास के आदेश के अनुसार, इन मामलों में यशवंत देवांगन को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान यशवंत देवांगन का मुख्यालय कार्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

कार्रवाई की मुख्य वजह

  • वूमेन फॉर ट्री का भुगतान लंबित रखने का आरोप।
  • परिषद के एजेंडा क्रमांक 21 में कूटरचना का आरोप।
  • मूल विषय की जगह अन्य विषय प्रस्तुत करने का मामला।
  • स्वच्छता दीदियों के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
  • नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया।

About The Author

छत्तीसगढ