Medical Students Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG छात्रों का बढ़ा स्टाइपेंड, सरकार ने जारी किया आदेश; 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा भुगतान, देखें नई दरें

Medical Students Stipend Hike: छत्तीसगढ़ में PG छात्रों का बढ़ा स्टाइपेंड, सरकार ने जारी किया आदेश; 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा भुगतान, देखें नई दरें

रायपुर, 27 सितंबर। Medical Students Stipend Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत चिकित्सकों और डेंटल छात्रों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया है। बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी।

राज्य शासन ने वित्त विभाग की सहमति के बाद PG मेडिकल और PG डेंटल छात्रों के स्टाइपेंड में वृद्धि की है। इससे शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में PG की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

मेडिकल PG छात्रों की नई स्टाइपेंड दर

आदेश के अनुसार PG मेडिकल छात्रों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की नई दरें तय की गई हैं।

  • PG मेडिकल प्रथम वर्ष: ₹85,050 प्रति माह
  • PG मेडिकल द्वितीय वर्ष: ₹90,027 प्रति माह
  • PG मेडिकल तृतीय वर्ष: ₹93,996 प्रति माह

PG डेंटल छात्रों को भी लाभ

PG डेंटल छात्रों के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की गई है।

  • PG डेंटल प्रथम वर्ष: ₹85,050 प्रति माह
  • PG डेंटल द्वितीय वर्ष: ₹90,027 प्रति माह
  • PG डेंटल तृतीय वर्ष: ₹93,996 प्रति माह

1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक बढ़ी हुई स्टाइपेंड दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावशील होंगी। विभाग ने बताया है कि इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति 26 सितंबर 2026 को प्राप्त हुई है। सरकार के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा एवं दंत महाविद्यालयों में PG पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्रों को सीधे लाभ मिलेगा।

About The Author

Raipur