School Holiday 2026 : दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday 2026 : दिवाली पर स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। School Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए दिवाली की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने स्कूलों में दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। छुट्टी बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी, जिसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया।

6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद विद्यार्थियों को दीपावली पर कुल छह दिन का अवकाश मिलेगा।

अब कुल 16 दिन की छुट्टियां

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। पहले तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां निर्धारित थीं। दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने के बाद कुल घोषित अवकाश 16 दिन हो जाएंगे।

Chhattisgarh School Holiday Calendar 2026

  • दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक — 5 दिन
  • दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक — 6 दिन
  • शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक — 5 दिन

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा