Shadani Darbar: शदाणी दरबार की भजन संध्या में पहुंचे विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत युधिष्ठिर महाराज से लिया आशीर्वाद

Shadani Darbar: शदाणी दरबार की भजन संध्या में पहुंचे विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत युधिष्ठिर महाराज से लिया आशीर्वाद

रायपुर, 26 अक्टूबर। Shadani Darbar: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा रविवार को पूज्य शदाणी दरबार में आयोजित भव्य भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूज्य संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

भजन संध्या में मधुर भजनों और प्रभु भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक भाव में सराबोर नजर आए। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

About The Author

छत्तीसगढ