Digital Life Certificate: पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! अब घर आएगा डाकिया, ₹70 में बन जाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Digital Life Certificate: पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! अब घर आएगा डाकिया, ₹70 में बन जाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। Digital Life Certificate : पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से पेंशनभोगियों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनवाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए केवल 70 रुपये का शुल्क देना होगा।

घर पहुंचेगा डाकिया, आधार से होगा प्रमाणीकरण

इस सुविधा के तहत डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा। इससे पेंशनभोगियों को बैंक या अन्य कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की परेशानी नहीं होगी।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और ऐसे पेंशनभोगियों के लिए उपयोगी है, जिन्हें चलने-फिरने या घर से बाहर जाने में परेशानी होती है। अब उन्हें लंबी कतारों में खड़े होने और प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डाकघर या डाकिया से करें संपर्क

इस सेवा का लाभ लेने के इच्छुक पेंशनभोगी अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर सकते हैं। डाक विभाग की ओर से पात्र पेंशनभोगियों से समय पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की गई है। यह जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर, रायपुर संभाग की ओर से दी गई है।

About The Author

छत्तीसगढ