Mahtari Yojana November Installment: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का ऐलान! अमित शाह कल 632 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

Mahtari Yojana November Installment: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का ऐलान! अमित शाह कल 632 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

रायपुर, 02 नवंबर। Mahtari Yojana November Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त की राशि का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्योत्सव समारोह के दौरान 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं के बैंक खातों में 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस किस्त से प्रदेश की कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिला हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में होगा राशि अंतरण

राज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अध्यक्षता करेंगे। इसी दौरान महतारी वंदन योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त का DBT के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। सरकार के अनुसार, कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के बैंक खातों में 632.63 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी। त्योहार के अवसर पर मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से महिला हितग्राहियों को बड़ी राहत मिलेगी।

किन महिलाओं को मिलेगी 33वीं किस्त?

इस बार, दो श्रेणियों की महिलाओं को किस्त का लाभ दिया जाएगा, पहली श्रेणी में 6,733,502 महिलाएं शामिल हैं जो नियमित लाभार्थी हैं और जिन्होंने अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर लिया है; और दूसरी श्रेणी में ‘नियद नेल्ला नार’ (Niyad Nella Nar) शिविर क्षेत्रों की 6,908 महिलाएं शामिल हैं, इन सभी को 13वीं किस्त मिलेगी। कुल मिलाकर, 6,740,410 महिलाओं के खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

32 किस्तों में अब तक मिले ₹20,717.87 करोड़

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को कुल 20,717.87 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। 33वीं किस्त के अंतरण के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 21,350.50 करोड़ रुपये हो जाएगा।

ऐसे चेक करें महतारी वंदन योजना की किस्त

हितग्राही महिलाएं अपनी भुगतान स्थिति और योजना से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर देख सकती हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर पर उपलब्ध महतारी वंदन योजना के मोबाइल ऐप से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़