रायपुर, 03 नवंबर। CG Holiday Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के बाद रायपुर और नवा रायपुर स्थित सरकारी कार्यालयों में 20 नवंबर को अवकाश रहेगा।
गोवर्धन पूजा के अवकाश को लेकर भी आदेश में उल्लेख
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं हेतु गोवर्धन पूजा (दीपावली का दूसरा दिन) के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में जारी आदेश की पूरी जानकारी नीचे देखें।
ध्यान दें कि यह स्थानीय अवकाश केवल नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर स्थित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए घोषित किया गया है। इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू सार्वजनिक अवकाश न समझें।

