छत्तीसगढ

BJP MLA : उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कमल फूल को वोट दें

रायपुर, 18 फरवरी। BJP MLA : उत्तर प्रदेश चुनाव के ब्रज प्रांत के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सघन चुनाव प्रचार करते हुए भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद के लिए वोट मांगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद जी को विधायक और योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना है।

BJP MLA ने कहा कि अब चुनाव में मात्र 5 दिन शेष है आप मतदाताओं को उत्तर प्रदेश के विकास का फैसला करना है। इसके लिए आपको कमल फूल छाप वाली भाजपा को जिताना होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो लोगों का वास्तविक विकास करती है। आपको पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस सिलेंडर और वृद्धा पेंशन देती है। बाकी पार्टियों की प्राथमिकता विकास न होकर भाई-भतीजावाद होता है।

BJP MLA अग्रवाल ने कहा कि इस वास्तविक विकास के लिए 23 तारीख को आपको सबसे पहले उठकर खुद वोट डालना है और अपने सगे संबंधियों को भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करना है। जैसे हम लक्ष्मीजी को खुश करने के लिए कमल चढ़ाते हैं वैसे ही आपको भी उत्तर प्रदेश में विकास के लिए कमल फूल के निशान पर वोट करना है ताकि जब पेटी खुले तो झरझर कर कमल फूल ही निकले। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मोदी जी का हाथ मजबूत करिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button