छत्तीसगढराज्य

BJP’s Aandolan Flop : 70 हजार का दावा निकला झूठा, देखें गिरफ्तारी के आंकड़े

रायपुर, 16 मई। BJP’s Aandolan Flop : भाजपा का जेल भरो आंदोलन बुरी तरह फ्लॉप रहा ।70 हजार लोगो की गिरफ्तारी के भाजपाई दावे की हकीकत यह है की पूरे प्रदेश में मात्र 9197 भाजपाइयों की गिरफ्तारी हुई।

कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य भर में भाजपा की गिरफ्तारी के आंकड़े जारी करते हुए जेल भरो आंदोलन को पूरी तरह से प्लॉप व झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि फ्लॉप आंदोलन के बाद झूठे आंकड़े जारी करने वाली भाजपा की पोल असली आंकड़ो के सामने आने के बाद खुल गयी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को राजनैतिक नौटन्की बताया है। भाजपा के इस असफल आंदोलन से एक बात साफ हुआ कि छत्तीसगढ़ में मृत हो चुकी भाजपा आंदोलन करना तो चाहती है लेकिन उसके पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं बचे है।

शुक्ला ने कहा कि भाजपा 15 साल तक जिस शासन (BJP’s Aandolan Flop) का पालन करती थी, वह बेशर्मी से विपक्ष में इसे अलोकतांत्रिक बता रही है। भाजपा के पास किसान, मजदूर, युवा, एससी, विकास के काम रोजगार जैसे जनसरोकारों के मुद्दे कांग्रेस राज में नहीं बचे है। भूपेश सरकार से प्रदेश का हर तबका खुश है। मजबूरी में भाजपा ऐसे नियम की आड़ पर आंदोलन की नौटन्की कर रही है जो नियम भाजपा सरकार के समय से छत्तीसगढ़ में लागू हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP’s Aandolan Flop) धरना स्थल परिवर्तन का विरोध कर रही जबकि पुराना धरना स्थल यथावत है केवल बड़े आंदोलनों के लिए वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया गया है। छोटे आंदोलन आज भी बूढ़ातालाब धरना स्थल पर होंगे। यह निर्णय शहर की जनता को धरना आदि के कारण ट्राफिक जाम की तकलीफो को देखते हुए लिया गया है। भाजपा सरकार ने भी जय स्तम्भ नगर घड़ी कलेक्टर राजभवन आदि में आंदोलन में प्रतिबंध इसीलिए लगाया था।

BJP's Aandolan Flop: Claim of 70 thousand turned out to be false, see arrest figures

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button