छत्तीसगढ

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति धर्मांतरण व बेरोजगारी पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित

रायपुर, 21 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चार सत्रों में सम्पन्न हुई।
भाजयुमो की कार्यसमिति का विधिवत शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व संगठन माहामंत्री पवन साय ने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

भाजयुमो की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी हैं नूर की एक किरण जुलमत पर भारी होगी रात तुम्हारी होगी तो आने वाली सुबह हमारी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का इस कार्यसमिति के माध्यम से एक छत के नीचे एकत्रित होना भविष्य की लड़ाई की तैयारी हैं, सड़क की लड़ाई की तैयारी हैं और परिवर्तन का आगाज हैं।
हमारे संघर्ष की बात करें तो जनसंघ के समय हमारे 3 मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट थे आज 303 तक पहुंचे हैं यह भाजपा की ताकत हैं संघर्ष का परिणाम हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ढाई वर्षों में विफल साबित हो चुकी हैं मुद्दों की कमी नहीं हैं सरकार के खिलाफ अनेक मुद्दे हैं। प्रदेश में मेफ़िया राज चल रहा हैं। कोल माफ़िया, शराब माफ़िया, सीमेंट माफ़िया, रेत माफिया, भू माफिया का राज हैं। अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में पेमेंटशीट चल रही हैं बोली लग रही हैं, नीचे से लेकर ऊपर तक परसेंट का खेल चल रहा हैं। छत्तीसगढ़ अवैध वसूली का अड्डा बन गया हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की अनेक विफलताएं हमारे सामने हैं छत्तीसगढ़ की जनता परेशान हैं युवा अपने आप को छला हुआ ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस का जनघोषणापत्र भाजयुमो के लिए अस्त्र हैं सस्त्र हैं । उन्होंने कहा कि एक लाख रोजगार का पता नहीं, सूबेदार सब इंस्पेक्टर भर्ती का पता नहीं, शिक्षक भर्ती का पता नहीं, बेरोजगारी भत्ता का पता नहीं 2023 में कांग्रेस का पता नहीं चलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि परस्पर सामंजस्य समन्वय और विश्वास के साथ युवा मोर्चा को आगे बढ़ना हैं। जनता के बीच जा कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के ढाई वर्ष बीत चुके हैं और इन ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी हैं। बेरोजगारी भत्ता की बात हो, रोजगार की बात हो शराबबंदी का वादा हो ऐसे तमाम विषयों और वादों पर कांग्रेस फेल हो चुकी हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारी को धरना देना पड़ रहा हैं। प्रदेश में माफ़िया राज चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बीते पंद्रह वर्षों में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में अनेक विकास के कार्य हुए छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाले डॉ रमन सिंह विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। इंफ्रास्ट्रक्टर से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, रोजगार पीडीएस के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम एक रुपये किलो चावल उपलब्ध करवाने से लेकर बिजली में सरप्लस राज्य बनने तक अनेक उपलब्धियां हमारी रही हैं। उन्होंने कहा कि आज ट्राइबल क्षेत्रों में अधिक कार्य करने की आवश्यकता हैं। धर्मांतरण का काम चल रहा हैं आदिवासियों को भ्रमित किया जा रहा हैं उन्हें छला जा रहा हैं इसके खिलाफ भाजयुमो को मोर्चा संभालना हैं और जनजागरूकता के साथ जनजुड़ाव कि दिशा में आगे बढ़ना हैं। भाजयुमो चरणबद्ध तरीके से इस विषय पर जनजागरूकता आंदोलन की शुरुआत कर आदिवासियों के संरक्षण के लिए काम करने आगे आये।

कार्यसमिति के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए संगठन माहामंत्री पवन साय ने भाजयुमो पदाधिकारियों व सभी जिला अध्यक्षों से कार्य वित्त प्राप्त किया। उन्होंने संगठनात्मक दृष्टि से बूथ स्तर तक और संगठन की पंचायत स्तर तक संरचना तैयार करने के लिए विस्तृत रोड मैप तैयार करने और किसी भी परिस्तिथि में नवंबर तक संगठनात्मक संरचना को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की यह कार्यसमिति हम सभी के लिए पाठशाला हैं। भविष्य में अपने दायित्व का निर्वहन करने संगठन द्वारा प्राप्त जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज की यह कार्यसमिति और यहां से मिली सिख हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। आज जो कार्ययोजना तय हुई हैं जो राजनैतिक प्रस्ताव पारित हुआ हैं उस पर हमें धरातल पर काम करना हैं। बूथ स्तर तक पंचायत स्तर तक जा कर भाजयुमो सरकार की विफलताओं को उजागर करेगा और जनांदोलन खड़ा कर आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फैंक देगा इसी बात का संकल्प हम आज इस कार्यसमिति के माध्यम से लेते हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो प्रदेश द्वारा आने वाले समय में पंचायत स्तर तक जाकर युवा चौपाल के माध्यम से विभिन्न विषयों को समय समय पर उठाने की कार्ययोजना भी रखी।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष में भाजयुमो की दोहरी भूमिका हैं। संगठनात्मक आदेशों का पालन करते हुए संगठनात्मक संरचना के साथ साथ संघर्ष करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता के छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बनते हुए धरना प्रदर्शन आंदोलन करना हैं छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बनना हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दों का बड़ा महत्व होता हैं और सही समय पर सही मुद्दों को उठा कर प्रहार करना ही मुद्दे के साथ न्याय करना हैं और इसी से विषय की महत्ता के साथ अंजाम तक पहुचाने की दिशा में बढ़ने का मार्ग प्रसस्त होता हैं।

कार्यसमिति के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भगत सिंह सुखदेव, शिवाजी महाराज, सम्भा जी जैसे अनेक देश भक्तों ने दार्शनिकों ने संतों ने ने जो युवा आयु में देश के लिए काम किया हैं। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जो युवा आयु में देश के लिए भारत के निर्माण के लिए जो किया वो जज्बा पैदा करिये भूपेश बघेल की सरकार को अभी उखाड़ कर फेंक देंगे।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा तरुणाई को जगाना और राष्ट्रवाद का अलख जगाना देश हित में कार्य करना हमारा उद्देश्य हैं। अटक से लेकर कटक तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो भी इस देश में रहता हैं वह हमारा भाई बन्धु हैं और यह देश की मिट्टी हमारी माता हैं और हमारी माता की तरफ जो आंख उठाएगा उसे सबक सिखाने हमे तैयार रहना हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए युवाओं के अधिकार के लिए लड़ना उनकी आवाज बनना भाजयुमो का लक्ष्य हैं इस लक्ष्य को साधने भाजयुमो रोड मैप बना कर कार्य करे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जो विषम परिस्थिति में चल कर कुछ करने का लक्ष्य रखे वही युवा मन को परिभाषित करता है। युवा हमेशा परिवर्तन का परिचायक रहा है और यह समय युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए महत्वपूर्ण है। मिशन 2023 में आप सब की भूमिका अहम है। आप सब प्रदेश की नाकाम कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों को जनता के बीच ले जाये। इस कांग्रेस सरकार ने युवाओं को नौकरी से लेकर भत्ता तक के लिए छला है। इसे वक्त आने पर युवा तरूणाई जरूर जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में जिस जगह पर मेरी भूमिका है उसे युवा मोर्चा के बतौर अध्यक्ष का कार्यकाल देखता हूं जब सन 1994 में बिलासपुर जिले के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया था। वह दौर संगठनात्मक कार्यों की एक प्रक्रिया का दौर था जिससे आप सभी भी उसी दौर से गुजर रहे हैं और आपका आने वाला कल भी बेहद सुखद होगा।

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति को भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव व सह प्रभारी ओपी चौधरी ने भी संबोधित किया। भाजयुमो की कार्यसमिति में प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण एवं बेरोजगारी को लेकर राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेरोजगारी दर 22 % से घट कर 3 % होने का दावा कर बेरोजगार का मजाक बनाने जैसा गहरी साजिश का आरोप लगाया। राजनैतिक प्रस्ताव भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव बैस ने रखा, समर्थन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन ने किया और भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों विशेष आमंत्रित सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया। मंच संचालन भाजयुमो प्रदेश माहामंत्री रितेश गुप्ता ने किया।

भाजयुमो की बैठक में कैलाश चंद्रवंशी, वैभव बैस, चिंटू राजपाल, दीपिका सोरी, अमित मैशेरी, गौतम सोनकर, गोपाल विष्ट, जितेंद्र देवांगन, कैलाश शर्मा, हेमंत सेवलानी, उमेश घोरमोड़े, अजय सोनी, वैभव सिंह ठाकुर, अनुराग चौबे, सौरभ जैन, भूपेंद्र नांग, अमनप्रताप सिंह, विपिन साहू, दिनेश चावरिया, संजीत सिंह, रंजीत ठाकुर, विकास साहू, अंजय बघेल, मनीभास्कर गुप्ता, सुनिधि पांडेय, दीक्षा अग्रवाल, निशा चौबे सहित भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य सभी जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button