राष्ट्रीयव्यापार

Budget 2022-23: कैसे मोबाइल पर देखें आम बजट, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमणआज करीब 11 बजे संसद में बजट भाषण शुरू करेंगी। बजट में कृषि, टेक्नोलॉजी, और बिजनेस से जुड़ी कई घोषणाएं होने की उम्मीद हैं। इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। आम बजट 2022-23 को मोबाइल फ्रेंडली तरीके से आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय की तरफ से ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ऐलान किया गया। आइए जानते हैं कि इस बार के आम बजट को कैसे मोबाइल से देखा और सुना जा सकता है?

वित्त मंत्रालय के मुताबिक यूजर अपने मोबाइल फोन पर यूनियन बजट को डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बजट ऐप एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए उपलब्ध है। इससे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

यहां से करें डाउनलोड

एंड्राइड यूजर के लिए – यूनियन बजट ऐप

iOS यूजर के लिए – यूनियन बजट ऐप

यूनियन बजट 2022-23 ऐप पर यूजर को मोबाइल फोन पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगा, जिस वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही होंगी। इस ऐप पर यूनियन बजट दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में मौजूद होगा।

बता दें कि पिछली बार यानी वित्त वर्ष 2021-22 में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की तरफ से आम बजट को पेपपलेस मोड में पेश किया गया था। वित्त मंत्री पुरानी परंपरा बही-खाते को तोड़ते हुए टैबलेट के जरिए बजट पेश करने की नई शुरुआत की थी। इसी तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  पेपरलेस बजट पेश करने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button