छत्तीसगढ

CG बिग ब्रेकिंग: महासमुंद में दिल दहलाने वाली घटना…..महिला समेत एक ही परिवार के 6 लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान

महासमुंद, 10 जून। जिले से सुबह सुबह एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है। मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है।
घटना आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की है। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। फिलहाल अभी मौत का कारण समझ नहीं आया है साथ ही महिला और उनके बच्चो के नाम का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है। इधर इस मामले में महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, ये सुसाइड है। सभी एक ही परिवार के है। आखिर इन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button