CG CAIT : कैट की 2 इकाइयों का हुआ गठन…! सराईपाली और अभनपुर को मिले नए अध्यक्ष…व्यापारियों को मिला मजबूत नेतृत्व

रायपुर/सराईपाली/अभनपुर, 12 सितंबर। CG CAIT : देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की सराईपाली एवं अभनपुर इकाइयों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
यह घोषणा कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी के मार्गदर्शन में हुई। इस अवसर पर कैट के प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह और कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
दोनों इकाइयों के अध्यक्ष नियुक्त
- सराईपाली इकाई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
- अभनपुर इकाई के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल बने।
इन दोनों नामों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त हुआ। यह बैठक कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री तथा सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) श्री प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर आयोजित की गई।
अमर पारवानी ने दी शुभकामनाएं
अमर पारवानी ने नवमनोनीत अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों इकाइयां स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास करेंगी और व्यापारिक समाज को एक सशक्त आवाज देंगी।
सराईपाली इकाई की कार्यकारिणी
- संरक्षक: मदन अग्रवाल, चतुर्भज अग्रवाल
- सलाहकार: अवधेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल
- अध्यक्ष: संजय अग्रवाल
- कार्यकारी अध्यक्ष: मनोज अग्रवाल
- महामंत्री: विष्णु अग्रवाल
- कोषाध्यक्ष: मोहन अग्रवाल
- उपाध्यक्ष: मोहन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राजेन पटेल, अशोक अग्रवाल
- सचिव: प्रथम अग्रवाल
- सह सचिव: बजरंग अग्रवाल
- एमएसएमई/खादी ग्राम उद्योग प्रभारी: गुंजन अग्रवाल
- प्रवक्ता: सौरभ गोयल, प्रदीप गुप्ता
- कार्यकारिणी सदस्य: मनीष बंसल, आशीष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, सुरेश साहू, हरिश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, मोहन जैन, मुश्ताक हुसैन
अभनपुर इकाई की कार्यकारिणी
- संरक्षक: मोहन अग्रवाल, ईश्वर लाल राठी, विमल छापारिया, जोधाराम तारवानी, कचरू लाल भट्टर
- अध्यक्ष: संतोष अग्रवाल
- कार्यकारी अध्यक्ष: दिनेश गिरिपुंजे, शोभराज दावड़ा
- महामंत्री: राहुल राठी
- कोषाध्यक्ष: राजेश गांधी
- उपाध्यक्ष: प्रसांत झाबक, वरुण राठी, गुरमीत सिंह सचदेवा, विजय राठी, राहुल गुप्ता
- मंत्री: नीरज छापारिया, ईश्वर पटेल, नितेश सलावत, मोनू गुप्ता, परमेश्वर साहू, योगेश अंदानी
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कैट के पदाधिकारी, व्यापारी साथी एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि (CG CAIT) उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।