छत्तीसगढ

Mother’s Day Special : मदर्स डे पर CM विष्णु देव साय का इमोशनल पोस्ट…यहां देखें

रायपुर, 12 मई। Mother’s Day Special : आज देशभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। हर कोई अलग-अलग भाव से मां को याद कर रहे है। फिर चाहे वो एक आम इंसान हो या खास। इस कड़ी में प्रदेश का मुखिया विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां के साथ तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल बातें लिखी है… “मां के लिए क्या लिखूं मां ने तो सबको लिखा है मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम”

मां के काफी करीब हैं CM

आपको बता दे की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी मां के बेहद करीब है। कोई भी बड़े काम को शुरू करने से पहले वो अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। मां के साथ उनके मजबूत रिश्ते की तस्वीर उस वक्त भी सामने आई थी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। वही मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वो अपने गृहग्राम बगिया लौटे तो उस दौरान भी मां के साथ उनकी मजबूत रिश्ते की तस्वीर सामने आई थी। अब आज मदर्स डे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने मां के साथ अपनी तस्वीर साझा की है।

क्या है मदर्स डे का इतिहास

आधुनिक समय में दुनियाभर के दर्जनों देशों में एक साथ ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। हालांकि, पूर्व में इसकी तिथि को लेकर मतभेद थे। यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है। इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं। उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button